फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मौसम खुला, लेकिन दुश्वारियां बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में अधिकांश ग्रामीण सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन


कल्पा, पूह और निचार खंड में 38 सड़कें बंद, नौ बसें कई स्थानों पर फंसी

बसें न चलने से आवाजाही के लिए परेशानियां झेलते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में दो दिनों से हो रही बर्फबारी के बाद तीसरे दिन मौसम तो खुला, लेकिन जिले के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। जिले में तीसरे दिन भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिले के कई ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसों के पहिये थमे रहे। हालांकि दो दिन बाद खिली धूप का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।

मौसम के बदले मिजाज के बाद जनजातीय जिला किन्नौर के कई ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश का क्रम जारी रहा। जिले के कई ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की बसें नहीं दौड़ पाई। ऐसे में जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। किन्नौर जिले के कल्पा, पूह खंड में 32 और निचार खंड में छह सड़कें बर्फबारी से बाधित हैं। निगम की नौ बसें काजा में एक, शिमला के मशोबरा में दो, रोहड़ू में एक, आसरंग में एक, काफनू में दो, सापनी में एक और चगांव में एक बस फंसी हुई है। बसों की आवाजाही न होने से कल्पा, निचार और पूह खंड की 73 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रिकांगपिओ से काजा की ओर खाब तक और रिकांगपिओ से शिमला की ओर वाया बसंतपुर होकर बसें बराबर चली। इसके अलावा कल्पा, रोघी, बारंग, पांगी, लंबर, छितकुल, कुन्नोचांरग, लिप्पा, आसरंग, रिब्बा, रिस्पा, नेसंग सहित जिले भर के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई।
विज्ञापन




वहीं, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पियूष शर्मा ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन के चलते कई ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। सड़कों का जायजा लेने के बाद स्थिति सामान्य होते ही बसों की आवाजाही सुचारू रूप से चलेगी।

उधर, लोक निर्माण विभाग भावागनर के एक्सईएन प्रमोद उप्रेती और एक्सईएन कल्पा डीके सेन ने कहा कि बाधित सड़कों को बहाल करने 20 जेसीबी मशीनें और 200 मजदूर जुटे हैं। बाधित मार्गों को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

बॉक्स

शुक्रवार को कल्पा का अधिकतम तापमान -14 और न्यूनतम -3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला को अधिकतम तापमान -12 और न्यूनतम -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी के बाद समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

दो दिनों की ताजा बर्फबारी के बाद मौसम खुलने के बाद किन्नौर जिले के लोग शुक्रवार को घरों की छतों से बर्फ हटाते दिखे। लोगों ने छतों से बर्फ हटाई और खुशनुमा मौसम का आनंद भी उठाया।

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें