फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बढ़ाल गांव में सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल लोगों को समर्पित

विज्ञापन
कन्या खेल छात्रावास जुब्बल में ​शिक्षा मंत्री को दुर्गा माता की फोटो भेंट करते अतराष्ट्रीय ​खिल
विज्ञापन
. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भवन का उद्घाटन, जुब्बल अस्पताल का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
जुब्बल उपमंडल की बढ़ाल पंचायत के सरहाना गांव में सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन बुधवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया। करीब 13.50 लाख रुपये की लागत से भवन की इस मंजिल का निर्माण हुआ है। जनसभा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि तीन साल के कार्यकाल के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र के साथ बढ़ाल पंचायत में भी विकास कार्य हुए हैं। पूरी पंचायत के गांवों को पक्की सड़कों के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा पेयजल की आपूर्ति को सुचारु और सुनिश्चित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण सिंचाई योजना से बढ़ाल पंचायत को जोड़ा जा रहा है। इस पर 14.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने जुब्बल अस्पताल का भी दौरान किया। अस्पताल के अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जुब्बल एक बड़ा चिकित्सा संस्थान है। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस अस्पताल में कई सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल में इस समय विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को लाभ हो रहा है। अस्पताल में ईसीजी मशीन को स्थापित कर दिया गया है। साथ ही एक्सरे मशीन को भी दुरुस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले सर्दी के मौसम के मद्देनजर मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और बिजली हीटर, कंबल आदि का समुचित प्रबंध किया जाए। पानी की टंकियों को भी साफ रखा जाए। उन्होंने अस्पताल में नर्सों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाली पड़े पदों को भरने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी तान्टा, पूर्व उप प्रधान यशपाल रथटा, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, तहसीलदार जुब्बल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, अधिशासी अभियंता जुब्बल, प्रधानाचार्य केशव शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को किया सम्मानित
इसके बाद मंत्री ने ठाकुर रामलाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल मेंं ठाकुर रामलाल कन्या खेल छात्रावास की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वालीं छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने जुब्बल की ख्याति धान्टा, कोटखाई की प्रीति और सिरमौर की रिया को चीन में आयोजित आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें