फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धूल की तरह उड़े करोड़ों, अब सड़क की गर्द घोंट रही दम

विज्ञापन
ठियोग में वाहनाें पर बैठी सड़क से उड़ी धूल। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट : ठियोग बाजार में सड़क की उड़ती धूल से जनता और दुकानदार परेशान
विज्ञापन

वाहनों और सामान को धूल कर रही खराब, बच्चे भी परेशान, बजट होने के बावजूद आठ माह में नहीं हुआ सडक़ का काम


सुनील ग्रोवर
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग बाजार की खस्ताहाल सड़क को सुधारने के लिए केंद्र से करोड़ों की राशि जारी हुई, लेकिन हालात यह हैं कि करोड़ों रुपये धूल की तरह उड़ गए और अब सड़क से उठने वाली गर्द लोगों का दम घोंट रही है। जनोगघाट से रहीघाट तक सड़क खस्ता हालत में है। इस सड़क से लगतार धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों का लाखों का सामान खराब हो रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों और लोगों के गले और नाक में इंफेक्शन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई दुकानदार भी गले और आंखों में जलन और दर्द से परेशान हैं। लोगों और व्यापारियों ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर और एसडीएम से कई बार गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपे और विरोध प्रदर्शन भी किए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क पर जब गटका डालने का काम शुरू हुआ था। उस दौरान चंद दिनों के लिए काम में तेजी भी दिखाई दी, लेकिन अब महीनों बीत जाने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस है। धूल और गंदगी की मार सबसे ज्यादा बच्चों और व्यापारियों पर पड़ रही है। स्कूल जाते समय बच्चे धूल में खांसते नजर आते हैं। कई बच्चों को गले और नाक में इन्फेक्शन की शिकायत हो रही है। बाजार में व्यापारियों का लाखों का सामान धूल से बर्बाद हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि हालात ऐसे ही रहे, तो कारोबार के साथ-साथ स्वास्थ्य भी चौपट हो जाएगा। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत का काम पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। जनवरी में इस सड़क की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार से 4.30 करोड़ रुपये मिले, लेकिन आठ महीने बीतने के बाद भी महज दो किलोमीटर सड़क पर ही मरम्मत का काम हो पाया है, बाकी सड़कें अभी भी खस्ताहाल हैं। सवाल उठता है कि आखिर करोड़ों रुपये कहां गए और जनता को राहत क्यों नहीं मिली। अप्रैल में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने व्यक्तिगत रूप से मौके पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता और तेजी से काम करने की बात कही थी, लेकिन बरसात के दौरान काम में कोई खास तेजी नहीं दिखाई दी। सवा दो किलोमीटर में सड़क किनारे नालियों को बनाया जाना था, लेकिन वह भी कछुआ गति से चलाया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार सरकारी तंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है, जिसपर मंत्री, विधायक और विभाग ने चुप्पी साध रखी है ।
विज्ञापन


काम में तेजी लाने के लिए ठेकेदार से बात की गई है। अगले 10 दिनों में काम के शुरू होने की संभावना है। सड़क पर टारिंग करना पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ नालियां बनाने का काम भी चलाने के आदेश दिए जाएंगे। रवि कपूर, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें