फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-दलाश-नित्थर बस रविवार को रहती है ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को आवाजाही के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। रामपुर-दलाश-नित्थर बस सेवा रविवार को बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश लोग रविवार को आने-जाने की योजना बनाते हैं। बस सेवा बंद होने से उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है और अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
90 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली ये एकमात्र बस सेवा है। ये बस सोईधार, सारली, गंछवा, दलाश, अमरबाग, गरशांई, तांदी और नित्थर जैसे दूरदराज के गांवों को रामपुर से जोड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को बस नहीं चलने से मरीजों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पहले यह बस रविवार को सुबह आठ बजे दलाश से रामपुर के लिए रवाना होती थी और शाम साढ़े तीन बजे लूहरी से दलाश लौटती थी। कुछ समय से रविवार को सेवा बंद कर दी गई है। दलाश की प्रधान आशा देवी, डिंगीधार पंचायत की प्रधान सपना देवी और वयुंगल पंचायत के प्रधान हरदयाल ने परिवहन विभाग से रविवार को भी बस सेवा नियमित रूप से संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
एचआरटीसी के आनी डिपो के अड्डा प्रभारी इंद्र ठाकुर ने बताया कि रविवार को सवारियों की संख्या कम होने के कारण कुछ रूटों पर बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें