फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बारिश से ठियोग में लोक निर्माण विभाग को 62 लाख का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दो दिन से जारी बारिश ने लोक निर्माण विभाग को करीब 62 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। वहीं, जगह-जगह भूस्खलन और डंगे गिरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उपमंडल में नौ सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। विभाग की ओर से मशीनरी लगाकर सड़कें खोलने का काम जारी है। परिवहन निगम की बसों के देरी से पहुंचने और रास्तों में आवागमन प्रभावित होने के कारण कई रूट भी प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश के कारण स्कूल–कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थी, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और ग्रामीण मुश्किलें झेल रहे हैं। कई जगह बाजारों और गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में विभागीय अधिकारियों और प्रशासन से तुरंत संपर्क करें।
उपमंडल में बारिश के कारण 62 लाख का नुकसान हुआ है। यह नुकसान सड़क किनारे डंगों के ढहने, भूस्खलन और सड़कों के ध्वस्त होने की वजह से हुआ है। मंगलवार सुबह तक नौ सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिन्हें खोलने के लिए भारी और हल्की मशीनें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा। अरविंद कुमार भारद्वाज, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें रही बंद


बारिश के कारण कई सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हुआ है। इनमें चियोग-टियाली-धमांद्री-सैंज सड़क, भेखलटी-लगाल, टियाली मंदिर- माइपुल, टिक्कर-बड़ोग-छिनकरधार, नानो-बासाधार, करगोली नाला-देहा, बजरोली पुल-महौरी, नेरा-जदून,कुणाल-गढ़कुफ्फर सड़कें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें