फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुई के प्रधान-उपप्रधान ने मुख्यमंत्री को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन के निर्माण का उठाया मुद्दा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रोहड़ू)। विकासखंड नारकंडा की कुई पंचायत की प्रधान अंकिता वर्मा और उपप्रधान भूपेंद्र मेहता ने शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र विस्तार की मांग उठाई।
प्रधान अंकिता वर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि कुई पंचायत हाल ही में ग्राम पंचायत शलौटा से अलग होकर स्वतंत्र पंचायत बनी है। पंचायत की आबादी 1,200 से अधिक है, लेकिन अभी भी बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक ढांचे का अभाव है। उन्होंने कहा कि इसके कारण लोगों को आवश्यक सेवाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण संपर्क सड़कों के सुधार तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रधान अंकिता वर्मा ने पंचायत भवन निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि वर्तमान में पंचायत का अपना भवन नहीं है। इससे प्रशासनिक कार्यों के संचालन, बैठकों के आयोजन और आम लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराने में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें