फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसएसबी के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रोपे 940 पौधे

विज्ञापन
एसएसबी सराहन की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान मौजूद अधिकारी और अन्य। स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सराहन में ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्र परिसर के 128 एकड़ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 940 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर जन-आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपनी माता के सम्मान, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर वर्ष पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। अभियान के दौरान देवदार के 65, कैंथ के 70, रीठा के 260, काली दाख के 190 और बान के 355 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण अभियान में केंद्र के तीन अधिकारी, 22 अधीनस्थ अधिकारी, 25 अन्य कार्मिक तथा 50 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें