फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बटाली के पशु चिकित्सालय में आठ साल से चिकित्सक का पद रिक्त

विज्ञापन
पशु चिकित्सालय बटाली में स्टाफ के रिक्त पदों से बढ़ी पशु पालकों की समस्याएं। संवाद
विज्ञापन
. गोपालपुर पंचायत के पशुपालक परेशान, तीन साल से फार्मासिस्ट भी नहीं
विज्ञापन

. मवेशियों को नहीं मिल रहा उपचार, गाय के टीकाकरण लिए भी भटक रहे पशुपालक

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
उपमंडल की गोपालपुर पंचायत में मवेशियों के उपचार के लिए पशुपालकों को भटकना पड़ रहा है। पंचायत के बटाली में पशु चिकित्सालय में कई वर्ष से चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। इस कारण हजारों पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों को न तो उपचार मिल पा रहा है और न ही गाय का टीकाकरण हो पा रहा है। पशुपालक आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। पशु चिकित्सालय में आठ साल से चिकित्सक का पद रिक्त है। तीन साल से फार्मासिस्ट का पद खाली है। ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों की मुख्य आमदनी दूध है। कई पशुपालकों ने एक और कई पशुपालकों ने दो गाय पाल रखी हैं। अपने परिवार का खर्चा दूध से निकाल रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सालय में चिकित्सक और फार्मासिस्ट न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ रही है। पशु बीमार होने पर समय पर उपचार भी नहीं मिल रहा है। सरकार और विभाग की अनदेखी हजारों पशुपालकों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के पशुपालक सिंघी राम, ओमप्रकाश, गुरदास, मोहन लाल, कर्मदास, सुरेश दत्त, दीपू ठाकुर का कहना है कि कई वर्ष से पशु चिकित्सालय बटाली में चिकित्सक और फार्मासिस्ट नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशु चिकित्सालय शोपीस बना हुआ है। उन्होंने सरकार और पशुपालन विभाग से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है ताकि पशुपालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन



चिकित्सालय में रिक्त पदों को लेकर सरकार और उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया किया जा रहा है। फार्मासिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर चिकित्सालय भेजा जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द ही पशु चिकित्सालय में स्टाफ की तैनाती करेगी। -डॉ. अनिल चौहान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, ज्यूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें