फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फटा, आधे रोहड़ू में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। मुख्य बाजार की आधी आबादी को शनिवार को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-छह, वार्ड नंबर-सात, गंगटोली और कोर्ट रोड में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हुए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को कस्बे के लिए बनी उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फट गया। उसके बाद से पेयजल संकट गहरा गया। हालांकि, इस पूरे क्षेत्र में पहले से पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं चल रही है। कई बार दिन के समय आधा घंटा को कई बार दस-बीस मिनट के लिए ही पेयजल आपूर्ति हो रही है, जबकि इस क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल योजना के साथ स्रोत से भी पानी की आपूर्ति की गई है। सूत्रों के अनुसार, बाजार के लिए जल शक्ति विभाग ने स्रोत से चल रही पेयजल योजना का पानी कई लोगों को बगीचों और घरों के लिए मेन लाइन से दे दिया है। इस कारण भंडारण टैंक तक इसकी आपूर्ति नहींं हो रही। इस कारण उठाऊ पेयजल योजना के खराब होने पर यहां पर अब दूसरा विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को उठाऊ पेयजल योजना का पाइप फटने से क्षेत्र में पेजयल संकट हुआ है। पाइप की वेल्डिंग का काम चल रहा है। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पंप चालू किया जाएगा। अन्य दिनों में पानी की आपूर्ति की कमी को लेकर वितरण में आ रही समस्या का पता किया जाएगा। जयवंत शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें