फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डाकमंडल रामपुर ने नित्थर के विश्राम गृह में लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू) । डाक विभाग रामपुर ने शनिवार को नित्थर में डाक समुदाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डाक मंडल रामपुर की टीम ने डाक विभाग की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं, डाक जीवन बीमा और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आधार शिविर भी लगाया गया, जिसमें 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पचास पुरुषों और बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि आधार सेंटर खोलने के लिए देहरा और नित्थर पंचायत के प्रधानों को एप्लीकेशन देनी पड़ेगी, तभी यहां के लिए आधार कार्ड अपडेट सेंटर बनाया जा सकता है l इस अवसर पर डाक विभाग रामपुर उपमंडल से निरीक्षक रमेश कुमार, डाक प्रकाशक तारा चंद, नित्थर पंचायत के प्रधान जगदीश ठाकुर, देहरा पंचायत के प्रधान सरोज बाला, उपप्रधान होशियार चंद, हरीश मेहता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें