फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों से स्टाफ को स्थानांतरित करने के फरमान रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने जारी किए सरकार के निर्णय को स्थगित करने के आदेश
विज्ञापन


रामपुर के 14 स्वास्थ्य केंद्रों से स्टाफ को दूसरी जगह भेजा जाना था

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल के 14 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों से स्टाफ को स्थानांतरित करने के आदेश रद्द कर दिए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत पहुंची है। वीरवार को प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 46 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ को दूसरी जगह भेजने के आदेश जारी किए थे। राज्यपाल ने सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया है।

सरकार के आदेश के बाद दुर्गम क्षेत्रों के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में ताले लटकने की नौबत आ गई थी। सरकार के फैसले के अनुसार, आयुर्वेदिक विभाग रामपुर के तहत आने वाले काशापाट, कूहल, दारन, लबाना सदाना, फांचा, जघोरी, सरपारा, भमनोली, जूणी, जवालडा, गाहन, ठारू, कुंगलबाल्टी और कूट पंचायत स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए थे। वीरवार को ही राज्यपाल ने सरकार के इन आदेशों पर रोक लगा दी। राज्यपाल ने पूर्व में हुए आयुष विभाग के उन आदेशों को स्थगित कर दिया है, जिसमें प्रदेश के 46 अलग-अलग आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों से स्टाफ को स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए थे। इन आदेशों के जारी होने से अब जिन कर्मचारी और चिकित्सकों का स्थानांतरण दूसरी जगह पर हुआ है, वो रद्द माना जाएगा। ये कर्मचारी और डॉक्टर उक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर ही अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में जो 14 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के आदेश जारी हुए थे, उनपर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात स्टाफ पूर्व की भांति अपने क्षेत्र में ही सेवाएं देंगे। -डॉ. रोहिणी, आयुर्वेदिक खंड चिकित्सा अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें