रामपुर बुशहर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर दत्तनगर पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र साहनी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों को परिवार नियोजन, मानवाधिकार और बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव, निशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व बताए गए। कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।