पंचायत समिति सभागार रामपुर में मासिक समीक्षा बैठक में विधायक ने दिए निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से आपदा से जूझ रहे हैं। सभी अधिकारी इस आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे। यह बात राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने अधिकारियों से की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों के अधिकारी बिजली लाइन, पेयजल योजनाओं और सड़कों को दो दिन में दुरुस्त करवाएं। उन्होंने कहा कि पिछले महीने अधिकारियों को रुके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक सकारात्मक रूझान सामने नहीं आया है। अब एक सप्ताह में इन रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करें। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार रामपुर में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन एसडीएम हर्ष अमरिंदर सिंह ने किया। बैठक में विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन और जनता की समस्याओं पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को बारिश से बाधित सड़कों की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। इसके अलावा जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति बहाल करने और बिजली बोर्ड को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य आपूर्ति विभाग को दूरदराज क्षेत्रों में समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, डीएफओ गुरुहर्ष सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बी आर नेगी,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण शक्ति नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति रसवीर नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत कुकू शर्मा, सहायक नगर योजनाकार प्रियंका भंडारी, एसएमएस बागवानी संजय एस. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इन कार्यों को लेकर दिए निर्देश
बैठक में देलथ–नागधार, जबल्दा–खालेडा सड़क निर्माण, ननखड़ी कॉलेज निर्माण, नोगली राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत, सफेद ढांक और खोपड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र, ट्रांसफार्मर एवं स्मार्ट मीटर स्थापना, रामपुर में बढ़ती बंदरों की समस्या, विधायक/सांसद निधि उपयोग, खोपड़ी में प्रभावित परिवारों को भूमि आवंटन, क्षेत्र में नशा नियंत्रण, क्षतिग्रस्त डंगे, ननखड़ी बस अड्डे के लिए एफसीए क्लीयरेंस और ब्रौनी खड्ड में खनन रोकने पर भी दिशा-निर्देश दिए गए।
कई मुद्दे उठाए
बैठक में मिनी सचिवालय रामपुर में लिफ्ट मरम्मत, बाजार और वजीर बावड़ी क्षेत्र में सीसी कैमरे लगाने और ब्रौ पुल तक ट्रैफिक लाइट लगाने के मुद्दे भी उठाए। सभी विभागों को प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने, अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अवगत करवाया कि पिछली बैठक के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं और अगली बैठक तक शेष कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
राजस्व विभाग रामपुर के कर्मचारी अपनी आवासीय भवन की खस्ताहाल हो लेकर विधायक नंद लाल से मिलते