फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पुरुषों ने बर्फ से बनाए राक्षस पर लगाए निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
हांगो में सुख-समृद्धि के लिए मनाया जा रहा तीरंदाजी का त्योहार
विज्ञापन

10 दिवयीय त्योहार का समापन आज

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जनजातीय जिला किन्नौर के हांगो गांव में इन दिनों तीरंदाजी त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुरी शक्तियों को गांव से बाहर निकालने, गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल के लिए आयोजित किया जाता है। दशकों से यह पर्व मनाया जा रहा है।
त्योहार दस दिन तक चलता है। हांगो गांव के पुरुष खुली जगह पर बर्फ से राक्षस की मूर्ति बनाते हैं, जिसे तोंगबा कहा जाता है। इसके बाद वे पारंपरिक वेशभूषा में तीनकमान लेकर मैदान में आते हैं। वे राक्षस की मूर्ति पर निशाना लगाते हैं। अच्छा निशाना लगाने वाले को नगद इनाम भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस दौरान बर्फबारी नहीं होती, तो ग्रामीण मिट्टी का पुतला बनाकर उस पर तीरंदाजी करते हैं। त्योहार का समापन सोमवार को होगा। इस अवसर पर मूर्ति तीर-कमान के हमलों से पूरी तरह नष्ट की जाएगी। इसके बाद मूर्ति में छिपी बुरी शक्तियों को ग्रामीण और लामा जलाएंगे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित दूरी पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें