फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: व्युंगली नाग, देउरी नाग और कुलक्षेत्र महादेव की निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
तीन दिवसीय बश्ता मेले में तीन देवताओं का स्वागत करते देवलू और अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
नम्होंग में देव आगमन के साथ ऐतिहासिक वश्ता मेले शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी के नम्होंग पंचायत में देव आगमन के साथ मंगलवार को ऐतिहासिक वश्ता मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का शुभारंभ व्युंगली नाग, देउरी नाग और कुलक्षेत्र महादेव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। 50 वर्षों से मनाया जाने वाला तीन दिवसीय मेला पिछले चार सालों से स्वर्गीय प्रदीप परमार की याद में मनाया जा रहा है। मेले में व्युंगली पंचायत के प्रधान जालप राम और नम्होंग पंचायत की प्रधान उर्मिला देवी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। पहले दिन स्कूली बच्चों और महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नम्होंग स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर दलाश, प्राथमिक विद्यालय दलाश और सरस्वती विद्या मंदिर ओलवा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महिला मंडल मरोल दल और टिपल की टीमों ने भी लोक नृत्य से समां बांधा। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप परमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, ईशान सिंघा, मीना ठाकुर, आशीष ठाकुर, अमन, प्रदीप, नवीन वर्मा और अजीत ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
आज लोक गायक अशोक और यश जमाएंगे रंग
बुधवार को मेेले में विधायक लोकेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महिला मंडलों और स्कूली बच्चों के अलावा लोक गायक अशोक पालसरा और यश कश्यप की प्रस्तुतियों ने समां बांधेंगे। रात्रि सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अरुण जस्टा, रमना भारती और रमेश ठाकुर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रात्रि कार्यक्रम में नम्होंग पंचायत के उपप्रधान जितेंद्र रॉकी, शिली पंचायत के प्रधान जोगेंद्र ठाकुर, बखन पंचायत प्रधान मित्रेश कौशल पहुंचेंगे। इनके अलावा चायल के उपप्रधान ओमप्रकाश, बीडीसी सदस्य नौर लज्जा राम कायथ, युवा कांग्रेस आनी विस अध्यक्ष विजय ठाकुर और आनी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ट्रक यूनियन खेगसु के प्रतिनिधि कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन होगी महानाटी
पांच जून को देव विदाई के साथ मेले का समापन होगा। समापन अवसर पर मिल्कफेड के चेयरमैन बीएस ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पारंपरिक महानाटी का आयोजन किया जाएगा।

तीन दिवसीय बश्ता मेले में तीन देवताओं का स्वागत करते देवलू और अन्य लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें