संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
1500 मेगावाट की नाथपा-झाकड़ी परियोजना से बेघर हुए लोगों को मोहाल झाकड़ी और शाह में जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। एसजेवीएन नाथपा-झाकड़ी परियोजना और राजस्व विभाग इस कवायद को अंतिम रूप देने में जुटा है। राजस्व विभाग ने 77 लोगों की लिस्ट जारी की हैं, जिन्हें अब जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में डीड का खर्चा एसजेवीएन वहन करेगा। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ये 77 लोग कभी भी कार्यालय दिवस पर तहसील में पहुंचकर अपनी जमीन की डीड बना सकते हैं। इसके लिए तहसील कार्यालय ने कागजी कार्रवाई पूरी कर दी है।
तहसीलदार परीक्षित ने कहा कि इन 77 लोगों का सही वितरण इकट्ठा किया गया है। अभी तक 77 लोगों की ओर से जो जमीन प्रयोग में लाई जा रही है, उन सभी का राजस्व रिकॉर्ड में ब्योरा बतौर कब्जे वाला दर्ज किया है। ऐसे में अब राजस्व रिकॉर्ड में उन्हें मालिकाना हक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपील की है कि जल्द तहसील कार्यालय आकर कागजी प्रक्रिया पूरी करें।
इन लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
गुर्ना देवी, जफू देवी, राम सुख, ठाकरी, अनी, चंदू, बिसू, सुंकु, सुरमी देवी, गंगा राम, राम बहादुर, दुर्गा दत्त, सुनील कुमार, धर्मपाल, ज्ञान चंद, हरि चंद, ज्ञान चंद, प्राचार्य कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल, प्रेम चंद, रघु राज, नरेश कुमार, पुरबा राम, सुरिंदर सिंह, तुलसी राम, उमा दत्त, जरम सिंह, पीके सोनी, नारायण दास, सुभाष चंद, जगदीश दत्त, दिवा नंद, कालू दासी, विद्या देवी, दयालु राम, विनोद कुमार, मान दास, नारायण सिंह, बीजू, मंजू, शिबू, शावणू, डाली, श्याम लाल, नंत राम, शावणू, शेर सिंह, जगदीश, राम सिंह, विजय कुमार, जय राम, पदम दास, रमन कुमार, कुलवंत सिंह, शेर सिंह, कुलबीर सिंह, कौला देवी, मेला राम, अतर सिंह, रोशन लाल, धनी राम, विपिन कुमार, मूरत सिंह, धर्म चंद, इंद्र मोहन, जय नंद, शिवू राम, जय किशन, गिरजू, रोशन लाल, गोपाल दास, बुद्ध राम, गंगा राम, उतू देवी, मोलक राज और भीम बहादुर, बेलू, धनू, भूपेंद्र सिंह और भाग चंद को मालिकाना हक मिलेगा।