फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवरी-खनेटी में उपमुख्यमंत्री ने पेयजल योजना दी सौगात, 23 पंचायतों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
कोटखाई में पेमजल योजना का उद्घाटन करते उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री , शिक्षा मंत्री रोहित
विज्ञापन
क्षेत्र में निर्माणाधीन करीब 300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जल्द होंगी पूरी : अग्निहोत्री
विज्ञापन


1.82 करोड़ रुपये से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई
(रोहड़ू)
: कोटखाई के देवरी-खनेटी को उठाऊ पेयजल योजना की सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को 38.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। 17 किलोमीटर लंबी इस योजना से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की 23 पंचायतों को पानी मिलेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में वर्तमान में करीब 300 करोड़ रुपये की जल परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने 1.82 करोड़ रुपये से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी-खनेटी का लोकार्पण किया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि पानी, परिवहन और अन्य विभागों से संबंधित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे फैसलों से क्षेत्र को लाभ मिला है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी पेयजल योजना की सौगात : रोहित ठाकुर
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसे विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना है, जिससे 63 गांवों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे और लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए हैं। पिछले तीन वर्षों में जल शक्ति विभाग के तहत 300 करोड़ रुपये की योजनाएं चलाई गई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र को केंद्रीय विद्यालय, सब जज कोर्ट, वेटरनरी अस्पताल और आदर्श स्वास्थ्य संस्थान जैसी कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। इसके अलावा 172 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और एनएएस रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। प्रदेश की साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत हो चुकी है, जो देश में सबसे अधिक है। कार्यक्रम में कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल, डीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।.....

कोटखाई में पेमजल योजना का उद्घाटन करते उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री , शिक्षा मंत्री रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें