फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सेब बागवानों को भारी नुकसान : नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि ने क्षेत्र के सेब बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बगीचों में सेब की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई बागवानों की सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में नष्ट हो गई। कुछ ऐसे बागवान भी हैं, जिनका पूरा परिवार इसी पर निर्भर करता है। इससे उनकी स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कुमारसैन मंडल के कार्यालय सचिव नमन वर्मा ने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति में बागवानों को सरकार की सहायता की सख्त जरूरत है। सरकार को चाहिए कि जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा प्रदान करे। साथ ही ओलावृष्टि से बचाव के लिए लगाए जा रहे हेलगन जैसे उपायों पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में फसलों को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें