फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिखरधार के लिए छह महीने से नहीं चल रही निगम की बस, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शिखरधार बस सेवा बहाल करने की मांग को लेकर विधायक नंद लाल से मिलते गौरा-गोपालपुर कांग्रेस जोन के
विज्ञापन
तीन पंचायतों के ग्रामीण परेशान, लोगों ने बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर-शिखरधार रूट पर एकमात्र बस सेवा छह महीने से ठप पड़ी है। बस सेवा बंद होने से तीन पंचायतों के ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूल और कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों की दुश्वारियां बरकरार हैं। समस्या को लेकर गौरा-गोपालपुर कांग्रेस जोन के कार्यकर्ता अध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विधायक नंदलाल से मिले और समस्या के बारे में अवगत करवाया। कांग्रेस जोन ने सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल को ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र बस सेवा बहाल करवाने की मांग उठाई । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रामपुर से शिखरधार के लिए शाम 5:30 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा चलती थी। शिखरधार से सुबह 7:00 बजे बस रामपुर के लिए चलती थी, लेकिन छह महीने से यह बस सेवा ठप है। इस कारण उपमंडल रामपुर की रचोली, गोपालपुर और धारगौरा पंचायत के ग्रामीणों को बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। बस सेवा बंद होने से स्कूल और रामपुर कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में विनोद चौहान, ओम प्रकाश नेगी, दिवान चौहान, सोहन सिंह ठाकुर, पदम भाटिया, विरोचन ठाकुर ने कहा कि कई बार हिमाचल पथ परिवहन विभाग रामपुर को इस समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने विधायक से रामपुर से शिखरधार बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग उठाई है ताकि छात्रों सहित क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन


बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क
अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप दीवान ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसलिए समस्याएं पेश आ रही थीं। सड़क दुरुस्त होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें