रोहड़ू। जुब्बल क्षेत्र की पराली पंचायत में सोमवार को डकैड डीम से सलावकरा गांव सड़क और ओड़ी से मुड़ाधार गाड़नू सड़क की सफल पासिंग हुई। पराली पंचायत के लोगों ने कहा कि ये सड़कें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएंगी और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देंगी। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पराली पंचायत की प्रधान मीनाक्षी माजटा, एसडीएम गुरमीत सिंह नेगी, पूर्व प्रधान लोकिंद्र चौहान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग मंडल जुब्बल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।