फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजट के अभाव में लटका दलाश अस्पताल के भवन का निर्माण

विज्ञापन
दलाश में निर्माणाधीन अस्पताल भवन। संवाद
विज्ञापन
.पांच माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा, लोगों में रोष
विज्ञापन

.वर्तमान में मरीजों के लिए छह बिस्तर, नए भवन में मिलेगी 30 बिस्तरों की सुविधा
.अस्पताल में प्रतिदिन रहती है करीब 80 से 100 ओपीडी

आशीष शर्मा
दलाश (कुल्लू)। दलाश में अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव से लटक गया है। करीब पांच महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। वर्तमान में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुराने भवन में चल रहा है। उचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में अस्पताल में मरीजों के लिए छह बिस्तर की सुविधा है। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 30 बिस्तरों के नए भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन बजट के अभाव में कार्य लटक गया है। अस्पताल में करीब 10 पंचायतों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन करीब 80 से 100 मरीजाें की ओपीडी रहती है। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम और डिंगीधार पंचायत प्रधान बंसीलाल समेत ग्रामीणों ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का कार्य बंद पड़ा है। सरकार और विभाग को प्राथमिकता के साथ कार्य पूरा करना चाहिए ताकि मरीजों को घर द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि भवन निर्माण के लिए बजट का उचित प्रबंध किया जाए ताकि समय रहते भवन का निर्माण हो सके।
विज्ञापन


बजट के अभाव के कारण भवन निर्माण का काम बंद पड़ा है। इस विषय को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। डॉ. विक्रम, प्रभारी, दलाश अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें