फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खतरे की जद में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा का भवन

विज्ञापन
साल दर साल हो रहे भूस्खलन से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डंसा खेल मैदान चढ़ रहा भूस्खलन की भेंट।
विज्ञापन
भूस्खलन से डंसा गांव के कुछ रिहायशी मकानों पर भी मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

स्कूल भवन को जाने वाली 100 मीटर सड़क का मिटने लगा नामोनिशान
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। करोड़ों की लागत से बने वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डंसा के भवन पर भूस्खलन से खतरा मंडराने लगा है। जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने से से अधिक नुकसान हो रहा है। लोक निर्माण विभाग ने डंसा से पनोली सड़क से स्कूल भवन तक संपर्क मार्ग तो बनवाया है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर न तो डंगे लगाए गए और न ही जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया गया। दो साल से भारी बरसात के कारण स्कूल की तरफ जाने वाली करीब 100 मीटर लंबी सड़क का नामोनिशान मिटने लगा है। यही नहीं लगातार हो रहे भूस्खलन से डंसा गांव के कुछ लोगों के रिहायशी मकान भी खतरे की जद में आने लगे हैं। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पुराने भवन के साथ लगती सैकड़ों बीघा जमीन दरकने से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला खेल मैदान भी भूस्खलन के चलते हर साल दरक रहा है। भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र को बचाने के लिए न तो पंचायत स्तर पर और न ही प्रशासनिक स्तर पर बजट का प्रावधान किया गया है l हालांकि, बीते कुछ दिनों से लोक निर्माण विभाग की ओर से डंसा-पनोली सड़क पर स्कूल भवन को गुजरने वाली सड़क के ठीक नीचे कंक्रीट दीवार का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

25 लाख का विभाग को भेजा प्राक्कलन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंसा के प्रधानाचार्य सहदेव नेगी ने कहा कि आपदा राहत के तौर पर करीब 25 लाख की लागत का प्राक्कलन शिक्षा निदेशालय को संस्तुति प्रदान करने के लिए तैयार कर भेजा जा चुका है l

साल दर साल हो रहे भूस्खलन से केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला डंसा खेल मैदान चढ़ रहा भूस्खलन की भेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें