फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई के बाघी में हुई दो इंच ताजा बर्फबारी

विज्ञापन
कोटखाई के बाघी क्षेत्र में सेब के पेड़ो पर जमी बर्फ। संवाद
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के बाघी समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से खराब मौसम, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने सेब उत्पादकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बागवानों का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने उनकी कमर तोड़ दी है और फसल पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात और बुधवार को क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई। बाघी में करीब 2 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। मौसम के इस बदलाव ने सेब की फसल को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, क्योंकि इस समय बगीचों में फ्लॉवरिंग (फूल आने) की प्रक्रिया चल रही है। बागवानों के अनुसार, पहले ही इस सीजन में सेब के पौधों पर फूल कम आए हैं, जिससे उत्पादन को लेकर उम्मीदें पहले से ही कमजोर थीं। ऐसे में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और अब बर्फबारी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। तापमान में गिरावट के कारण फूल झड़ने और परागण प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आगामी उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा, ओलावृष्टि से बचाव के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट भी इस बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर भारी बर्फ के भार से नेट टूट गए या झुक गए, जिससे बागवानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कोटखाई के बाघी क्षेत्र में सेब के पेड़ो पर जमी बर्फ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें