फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तीन एनएच ठप, रामपुर से वाया धामी हो रही वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद बाधित हुआ एनएच पांच। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर के निगम के 25 रूट प्रभावित, लांग रूटों पर भी नहीं चली बसें
विज्ञापन

रामपुर से वाया धामी हो रही वाहनों की आवाजाही
. बर्फबारी से कुल्लू, मंडी, ननखड़ी, कोटगढ़, मशनू, किन्नू, 12/20 क्षेत्र का संपर्क कटा

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बर्फबारी ने अपर हिमाचल में तीन एनएच पर पहिये जाम कर दिए हैं। रामपुर-किन्नौर एनएच-5 नारकंडा में, कुल्लू-शिमला एनएच-305 जलोड़ी जोत और रोहड़ू में हाटकोटी-पांवटा साहिब एनएच-705 पर सभी प्रकार के गाड़ियों के लिए आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही वाया धामी होकर करवाई जा रही है। नारकंडा में एनएच-पांच अवरुद्ध होने के कारण शिमला की ओर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों समेत सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। शिमला जिले को कुल्लू जिले को जोड़ने वाला एनएच-305 जलोड़ी जोत में बंद हो गया है। वहीं, मंडी रूट पर भी बर्फबारी के कारण बस सेवाएं बंद हो गईं हैं। उपमंडल रामपुर की बात करें तो क्षेत्र के अधिकांश रूटों पर संभावित स्थानों तक ही शुक्रवार को बस सेवाएं चलीं। बर्फबारी से क्षेत्र के करीब 25 रूट प्रभावित हो गए हैं। रामपुर से रोहड़ू, ननखड़ी, कोटगढ़, श्राईकोटी, 12/20, किन्नू, मशनू सहित 15/20 क्षेत्र के कई ग्रामीण रूट ठप हो गए हैं। वहीं, लंबे रूटों पर भी निगम की बसें नहीं भेजी गईं। इनमें रामपुर से दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला रूट पर चलने वाली बसें बंद रहीं। ग्रामीण रूटों पर जहां तक संभव हो पा रहा है, वहां तक बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। निगम प्रबंधन ने बस चालकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी से प्रभावित सड़कों पर जोखिम न लें, जहां तक संभव है, वहीं तक बस सेवाएं चलाईं जाएं। साथ ही अधिक बर्फबारी होने की सूरत में बसों को वापस रामपुर डिपो पहुंचाने को भी कहा गया है। शुक्रवार को बस सेवाएं बाधित और प्रभावित होने से निगम को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने बताया कि बर्फबारी के कारण कुल्लू, मंडी सहित लांग रूटों पर सुबह के समय बस सेवाएं नहीं भेजी गईं। रामपुर के करीब 25 ग्रामीण रूट प्रभावित हुए हैं। नारकंडा और मशोबरा में एनएच बंद होने के कारण शिमला की ओर बसों को वाया धामी होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें