फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साढ़े चार सौ लोगों ने थानों में जमा नहीं करवाए हथियार, अब घर पहुंच कर जब्त करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रशासन और पुलिस ने की कई बार अपील और नोटिस भी किए जारी
विज्ञापन

अब होगी सख्त कार्रवाई, रोहड़ू और चिड़गांव में मामले हो चुके दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पंचायतीराज चुनाव के दौरान जारी चुनाव आयोग के निर्देशों की अनदेखी लाइसेंसी शस्त्र धारकों पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन और पुलिस की ओर से कई बार अपील और नोटिस जारी करने के बाद भी करीब साढ़े चार सौ लोगों ने अपनी बंदूकें और पिस्टल संबंधित थानों में जमा नहीं करवाए हैं। अब पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब ऐसे लोगों के घर पहुंचकर हथियारों को जब्त करने की तैयारी में है। रोहड़ू और चिड़गांव थाना क्षेत्रों में हथियार जमा न करवाने वाले लाइसेंस शस्त्र धारकों के खिलाफ धारा 223(ब) भारतीय न्याय संहिता एवं 25/54/59 आर्म एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चुनाव आयोग की ओर से सभी लाइसेंसी हथियार निर्धारित समय के भीतर जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई लोगों ने इन आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। प्रशासन ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद लगातार लोगों से हथियार जमा करवाने का आग्रह किया था। पुलिस थानों, पंचायत स्तर और सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से भी लोगों को चेतावनी दी गई थी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कई हथियार धारकों ने नियमों की अनदेखी की।
विज्ञापन

अब जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं, उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए संबंधित मामलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन और लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेजी जाएगी। ऐसे मामलों में भविष्य में हथियार लाइसेंस नवीनीकरण पर भी असर पड़ सकता है। पुलिस की टीमें अब ऐसे लोगों के घरों तक पहुंचकर हथियार जब्त करने की कार्रवाई करेंगी। जब्त किए गए हथियारों को वापस लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को न्यायालय से अनुमति लेनी पड़ सकती है। बिना कोर्ट आदेश के हथियार रिलीज नहीं किए जाएंगे। चुनावी माहौल के बीच प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीर मान रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे तत्काल अपने लाइसेंसी हथियार संबंधित थानों में जमा करवाकर कानूनी कार्रवाई से बचें। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिन शस्त्र लाइसेंस धारकों ने हथियार थानों में जमा नहीं करवाए है। उनके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें