फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गम क्षेत्र की माध्यमिक पाठशाला ठारला को मिले 2 अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती से विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

स्कूल में टीजीटी आर्ट्स और डीएम की हुई तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के दुर्गम क्षेत्र ठारला स्थित माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पदों की मार झेल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल में दो शिक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। स्कूल में शिक्षकों की तैनाती होने से ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को घर द्वार पर बेहतर शिक्षा मिलेगी। लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता का कारण बने हुए थे।
विज्ञापन

शिक्षा खंड निरमंड की दूर दराज चायल पंचायत की राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठारला को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 अध्यापकों की नियुक्ति के आदेश हुए है। शिक्षकों की तैनाती पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंत राम ठाकुर और अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मिल्क फेडरेशन चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में रिक्त पदों की आपूर्ति के लिए उन्होंने प्रदेश मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष के समक्ष विभिन्न पदों के रिक्त पदों की सूची सौंपी थी और पाठशाला को अब 2 नए अध्यापक मिले हैं। इनमें टीजीटी आट्र्स और डीएम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में माध्यमिक पाठशाला में 25 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाठशाला में नॉन मेडिकल और शास्त्री के पद रिक्त पड़े है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही स्कूल में इन दोनों शिक्षकों की भी तैनाती हो जाएग। उन्होंने बताया कि पाठशाला में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अभिभावक अपने बच्चों का जल्द दाखिला करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें