फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल बाद बैली-बड़सेरी-नैनाधार सड़क निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। दस साल के लंबे इंतजार के बाद बैली-बड़सेरी-नैनाधार गांव के लिए बनने वाली सड़क का रास्ता साफ हो गया है। अब वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने के बाद गांव के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों ने यहां के विधायक एवं मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

कोटखाई तहसील के अंतर्गत देवरी खनेटी पंचायत के बैली, बड़सेरी, नैनाधार गांव के लिए सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण गांव के लोग परेशान थे। गांव के लोगों को सेब व अन्य उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण एक दशक से वन विभाग के पास मंजूरी के लिए कई बार चक्कर काट चुके थे। अब नरेंद्र बरागटा की पहल के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिल मिली है। ग्रामवासी प्रकाश रौनटा, रोशन लाल रौनटा, अंबिका धरमैईक, संगीता कंवर, लाइक लाल रौनटा, कुंदन लाल रौंटा, रमेश धरमैईक, विक्की धरमैईक, दिनेश रौंटा, रमेश रौंटा ,सुरेश रौनटा, केशवराम रौंटा, रजनीश रौंटा, राजेश रौंटा, चमन रौनटा, रजनीश रौनटा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से वन विभाग से मंजूरी न मिलने से बैली, बड़सेरी, नैनाधार गांव सड़क से वंचित रहे हैं। अब वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बरागटा से आग्रह किया है कि इस सड़क निर्माण के लिए जल्द से जल्द टेंडर लगाए जाएं ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें