फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश कुमार को सौंपी अध्यापक संघ निरमंड की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की निरमंड खंड की बैठक वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करके सत्र 2019-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में सर्वसहमति से दिनेश कुमार को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने की। बैठक के दौरान अध्यापक संघ खंड निरमंड की शेष कार्यकारिणी में टेकचंद शर्मा को महासचिव और संतोष कुमार को वित्त सचिव चुना गया। अध्यापक संघ के जिला मुख्य प्रेस सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ये चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी शांति स्वरुप, सह चुनाव अधिकारी रमेश भारती और पर्यवेक्षक पद्म ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी के कुलदीप शर्मा, संतोष गुलेरिया, जिला कार्यकारिणी के संदीप मित्तल, बहादुर सिंह, सुनील शर्मा, मनीष कुमार, सत्यप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें