फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठासू प्रीमियर लीग : धारा, अस्तानी, नंदपुर और गावना ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। सरस्वतीनगर में कठासू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पांच मुकाबले खेले गए। धारा, अस्तानी, नंदपुर और गावना की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सीबीसी कठासू के सौजन्य से आयोजित इस ग्रामीण स्तरीय स्पर्धा में कुल 128 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले मैच में धारा टीम ने हाटेश्वरी वारियर्स को छह विकेट से हराया। हाटेश्वरी वारियर्स ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर 102 रन बनाए। धारा ने सात ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में अस्तानी टीम ने टाइगर क्लब डिसवानी को पांच विकेट से मात दी। डिसवानी ने आठ ओवर में छह विकेट पर 71 रन बनाए। अस्तानी ने सात ओवर में पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। नंदपुर टीम ने आरसीबी बागी को 19 रनों से हराया। नंदपुर ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में बागी की टीम 87 रन ही बना सकी। चौथे मैच में गावना टीम ने धार वारियर्स बलसन को नौ विकेट से हराया। धार की टीम 59 रनों पर सिमट गई। गावना ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम को दो लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें