फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में शनिवार को बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद अचानक करीब 3:30 बजे से हल्की-हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसान-बागवानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित होगी। जमीन में नमी लौटने से सब्जियों में सिंचाई करनी की आवश्यकता नहीं रहेगी। बीते कुछ दिनों में रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया था। तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई थीं। वहीं किसान और बागवानों को भी सूखे की समस्या से दोचार होना पड़ रहा था। शनिवार को बारिश राहत लेकर आई। हालांकि शुक्रवार को रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें