फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काशापाट स्कूल में शिक्षकों का टोटा, छात्रों का भविष्य दाव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सरकार से रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के ग्रामीण इलाकों में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीण स्कूलों में बिना शिक्षकों के कैसे छात्रों का भविष्य संवरेगा, इसकी चिंता अभिभावकों को सता रही है। ऐसा ही एक मामला रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट स्कूल का है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट में बीते कई वर्षों से कई विषयों के शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

गौर हो कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशापाट में अंग्रेजी प्रवक्ता का पद मार्च 2021, इतिहास विषय का पद जुलाई 2023, राजनीतिक विज्ञान का पद वर्ष 2017, एलटी का पद मार्च 2024 और शास्त्री का पद मई 2017 से खाली चल रहा है। वर्षों से रिक्त पदों के कारण स्कूल में छठी से 12वीं कक्षा तक अध्ययनरत 88 विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर है। शिक्षकों के पद खाली होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। स्कूल में काशा और पाट के साथ-साथ अन्य गांवाें के छात्र पढ़ने आते हैं, लेकिन स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली हैं, जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीते लंबे समय से शिक्षकों के अभाव के कारण छात्रों के साथ अभिभावकों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


काशापाट पंचायत प्रधान पुष्पा सनाटू, ईश्वर सनाटू, गोकल राम चौहान, बुद्धि सिंह गमेटा, राकेश ठाकुर, लायक राम सानी, दुर्गा सिंह ठाकुर, रोशनी ठाकुर और रूकमणि सहित अन्य अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


उधर, प्रधानाचार्य माया साहनी ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और शिक्षा विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें