फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागा सराहन के लोगों को पढ़ाया कानून का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण जिला किन्नौर कानूनी सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान से बागा सराहन में हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किन्नौर मान जितेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने सभी ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण और कानून नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और युवक मंडल के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी निरमंड मृकना देवी, प्रधान ग्राम पंचायत बागा सराहन प्रेम ठाकुर, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य और पंचायत कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें