फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएस का राशन लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। चिड़गांव बाजार से पहले मुख्य सड़क पर सुंधा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम के पास राशन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ गया। जिससे कार पूरी तरह पिचक गई। कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। ट्रक चालक भी हादसे में सुरक्षित है। ट्रक पीडीएस का राशन लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ गया जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई और चालक अंदर ही फंस गया। कार में सवार 30 वर्षीय युवक नरेंद्र को लोगों ने तुरंत मौके पर पंहुच कर देखा तो वह लोगों से सुरक्षित होने की बात करने लगा। उसने लोगों से स्वयं को कार से बाहर निकालने का आग्रह किया। नगर पंचायत के पार्षद मीरसुख नें मौके पर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस नें बचाव कार्य करते कार में फंसे युवक को जेसीबी के मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर सुरक्षित निकाला। घायल युवक को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए संदासू अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा हादसे में घायल युवक की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें