फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दें : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने देशभर के युवाओं से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वांगचुक युवाओं के भविष्य, पारदर्शी परीक्षा और रोजगार की मांग को लेकर 17 दिन से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर हैं।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि यह संघर्ष व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य और ईमानदार व्यवस्था के लिए है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में युवाओं की आवाज को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी है। नेगी ने युवाओं से जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक लड़ाई में जागरूक नागरिकों को समर्थन देना चाहिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें