पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन संघ रामपुर के नव नियुक्त पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन संघ रामपुर इकाई की कमान सुधामा राम मेहता को सौंपी गई है। इसके अलावा अमोलक राम महासचिव, वीर सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान और वित्त सचिव की जिम्मेदारी कुष्ण कुमार को सौंपी गई है।
बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। इसमें रामपुर उपमंडल के सभी पेंशनरों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में महासचिव जगत सिंह नेगी चुनाव पर्यवेक्षक और जवाहर लाल गोल्टा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।