फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल सीनियर वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल रिकांगपिओ में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यार्थियों को उनके जीवन, उपलब्धियों और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान के बारे में जागरूक किया गया।
विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबाल सीनियर वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम, हंसराज सदन द्वितीय, जूनियर वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम और विवेकानंद सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी के जूनियर वर्ग में दयानंद सदन प्रथम, श्रद्धानंद सदन द्वितीय, सीनियर वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम और विवेकानंद सदन ने द्वितीय स्थान झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज में जूनियर छात्र वर्ग में हंसराज सदन प्रथम, जूनियर छात्रा वर्ग में विवेकानंद सदन प्रथम, सीनियर छात्रा वर्ग में दयानंद सदन प्रथम और सीनियर छात्र वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में सीनियर और जूनियर छात्र वर्ग में हंसराज सदन प्रथम, सीनियर छात्रा वर्ग में दयानंद सदन प्रथम और जूनियर छात्रा वर्ग में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड सीनियर छात्र वर्ग में दयानंद सदन प्रथम, सीनियर छात्रा वर्ग में हंसराज सदन प्रथम, जूनियर छात्रा वर्ग में श्रद्धानंद सदन प्रथम और जूनियर छात्र वर्ग में विवेकानंद सदन प्रथम रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा ने विद्यार्थियों को खेलों और नियमित शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें