राजकीय महाविद्यालय आनी में हिंदी पखवाड़े का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शनिवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में रनिका ने पहला, शिल्पा ने दूसरा, रंजना कौशल ने तीसरा स्थान, हिंदी हस्ताक्षर प्रतियोगिता में स्मृति ठाकुर ने पहला, दिव्यांशी ने दूसरा, चंद्रेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नारा लेखन प्रतियोगिता में स्वाति शर्मा ने प्रथम, भूमिका ने दूसरा और तनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन में रंजना कौशल ने प्रथम, साक्षी शर्मा ने दूसरा, अजय कुमार ने तीसरा स्थान, भाषण प्रतियोगिता में रनिका ठाकुर प्रथम, श्रुति द्वितिय, सुनिधि ने तृतीय स्थान, काव्य पाठ प्रतियोगिता में तनिका ने प्रथम, यशवरी ने दूसरा, रिया शर्मा ने तीसरा स्थान, समाचार वाचन प्रतियोगिता में रिया शर्मा ने पहला तनिका ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में रनिका ने पहला, रिया ने दूसरा और देशराज ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों ने भारतेंदु हरिश्चंद्र ने रचित नाटक अंधेर नगरी का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं।
हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर निर्मल सिंह शिवांश ने कहा कि 8 सितंबर से महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े चल रहा था। मुख्य अतिथि डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने सभी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दो दशकों में हिंदी ने विश्व की सबसे लोकप्रिय भाषाओं की सूची में अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। डॉ. संगीता नेगी और प्रो. भुवनेश्वर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।