फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्विज प्रतियोगिता में श्रुति की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के वाणिज्य विभाग की यंग एंटरप्रेन्योर क्लब ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बी कॉम प्रथम, द्वितीय और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ललिता रावत और डीन स्टडीज डॉ. अनिल चौहान ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका संधिरा मेडीयन, प्रमिला कैथ और दिव्यांशी शर्मा के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सका। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कैप्टन श्रुति और उनकी टीम ने जीता। द्वितीय पुरस्कार कैप्टन डिंकल और उनकी टीम को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार कैप्टन अंजना एवं उनकी टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें