फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
सनशाइन स्कूल रामपुर में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी और अन्य। स्रोत: स्
विज्ञापन
सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रामपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंजीनियर लोकेश कुमार और जेई सुनैना ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों से पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुषमा मखैक और विद्यालय प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें