फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
सरस्वती नगर काॅलेज में विधिक साक्षरता शिविर में भाग लेने वाले छात्र एवं बैंक के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सरस्वती नगर शाखा ने सरस्वती नगर कॉलेज में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में करीब 60 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें बैंक की जनकल्याणकारी एवं वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैंक शाखा प्रबंधक रीतिमा ने लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया। बैंक कर्मचारी रोशन एटीयान, किशोरी लाल शर्मा और समृद्धि वर्मा ने भी बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी साझा की। शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा नारी सशक्तीकरण योजना, सपनों का संचय योजना, उच्च घनत्व ऋण योजना, पिकअप ऋण, लघु दुकानदार योजना तथा वेतन आधारित ऋण योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना था। इस दौरान बीमा, पेंशन और ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों से अपनी केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया समय पर पूरी करने का आग्रह किया गया। उन्हें डिजिटल और सामान्य बैंकिंग लेनदेन के दौरान वित्तीय जोखिमों तथा साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें