फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और अनुशासन की शपथ

विज्ञापन
बीएल स्कूल कुनिहार में 31वें शपथ समारोह के दौरान मौजूद मुख्याति​थि, स्कूल स्टाफ व चुने गए विद्य
विज्ञापन
बीएल स्कूल कुनिहार में शपथ समारोह का आयोजन, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को सदनों का 31वां शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ पुलिस विभाग से नारायण दास और बालक राम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बैंड पार्टी ने मुख्यातिथि के स्वागत से किया। सदनों की प्रभारी शिवानी शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में विद्यालय के चारों सदनों साहा, भाभा, बोस और रमन सदन के विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने पीटी, योग क्रियाओं और समूह गान की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य शिक्षा व बड़ों के सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, पुलिस विभाग से नारायण दास, बालक राम सहित विद्यालय के शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैतन्य और सुमित्रा ठाकुर बनीं विद्यालय की कप्तान
विद्यालय कप्तान के रूप में चैतन्य और सुमित्रा ठाकुर का चयन किया गया है। खेल कप्तान अंश कौशल और वंशिका ठाकुर, संगीत कप्तान चिराग, पारुल, मतली और जन्नत। अनुशासन कप्तान गीतांश और मन्नत व एनसीसी कप्तान नितिन और मोनिका को चुना गया। डिजिटल कप्तान जतिन शर्मा व नमन शर्मा, ईको क्लब कप्तान मृदुल और इशिता, स्काउट्स एंड गाइड्स कप्तान पारुल और सिया, कराटे कप्तान आर्यन को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें