फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने कला उत्सव में दिखाए प्रतिभा के जौहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिमला डाइट के अंतर्गत विभिन्न खंडों में कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रामपुर खंड का खंड स्तरीय कला उत्सव राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय पाठशाला के अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली, शिंगला, डीएवी दत्तनगर और स्प्रिगडेल स्कूल खनेरी स्कूल ने भाग लिया।
उत्सव के तहत म्यूजिक वोकल क्लासिकल, म्यूजिक वोकल ट्रेडिशनल फोक, सोलो डांस क्लासिकल और सोलो डांस ट्रेडिशनल फोक, विजुअल आर्ट में विजुअल आर्ट टू डाइमेंशनल विजुअल आर्ट थ्री डाइमेंशनल, टॉयज और गेम्स के अतिरिक्त सोलो एक्टिंग ड्रामा का आयोजन किया गया। इसमें सभी स्कूलों के प्रतिभागितयों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका मधु कपूर सेवानिवृत म्यूजिक प्रवक्ता, दीपक मेहता, शारदा भारद्वाज, अशोक शर्मा, नीलम वर्मा, अंजना कुमारी ने निभाई। म्यूजिक सोलो क्लासिकल में प्रथम स्थान छात्र आयन घाघटा, छात्रा में शेयरिंग लामू ने पहला, गुंजन सागर ने दूसरा। म्यूजिक सोलो ट्रेडिशनल में छात्र वर्ग में ध्रुव ने पहला, छात्रा वर्ग में हेम प्रभा ने पहला स्थान पाया। वाद्य यंत्र सोलो परक्यूसिब में छात्र वर्ग में रजत सोनी ने पहला, अर्पित ने दूसरा, छात्रा वर्ग में महक नेगी ने पहला, संजना ने दूसरा, वाद्य यंत्र सोलो मेलोडी में नव्या मेहता ने पहला और संजना ने दूसरा। डांस सोलो क्लासिकल छात्रा वर्ग में एंजल कौशिक ने पहला और पायल ने दूसरा स्थान पाया। डांस सोलो ट्रेडीशनल फोक में छात्र वर्ग में आयन शर्मा ने पहला, अक्षत ने दूसरा। वहीं छात्रा वर्ग में प्रतिभा ने पहला और सानवी डोरटा व मोनिका ने दूसरा स्थान। विजुअल आट्रर्स टू डाइमेंशनल में नूजल सिंह ने पहला और अभिनव शर्मा ने दूसरा। छात्रा वर्ग में श्रुति खूंद ने पहला और लक्ष्मी ने दूसरा। विजुअल आट्रर्स स्कल्पचर छात्र वर्ग में हर्षद शर्मा ने पहला और अनन्या भट्टाचार्य ने दूसरा। टॉयज मेकिंग में हिमानी ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पाठशाला के उप प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों का नवाजा और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, राकेश गौतम, मूलराज कपूर, एसएस टेगौर, डीडी शर्मा, यशपाल ठाकुर, सुमन चंदेल, निर्मला चौहान, विजय कड्डा, बबीता देवी, विजय गौतम, राकेश कायथ, हिम्मत सिंह, निशा, शिक्षा, सरिता, प्रमिला नेगी, राधिका नेगी और सुशील सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें