फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए रहें सजग : प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई कॉलेज में चुनावी साक्षरता क्लब ने किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई के चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन आयोग की संवैधानिक स्थिति, शक्तियों और प्रमुख कार्यों की जानकारी दी गई।
राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य दीक्षित प्रकाश ने विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग की संवैधानिक भूमिका और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने में उसके दायित्वों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से मताधिकार, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनावी प्रक्रिया की समझ और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रोशन वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और चुनावी जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में चुनावी साक्षरता क्लब के समन्वयक विनोद गुप्ता ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें