फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा में मेधावियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नेरवा (रोहड़ू)। एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा ने शनिवार को 32वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का जमकर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त तहसीलदार एचएल घेज़टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों की ओर से इस साल अर्जित सफलताओं से अवगत करवाया। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल की पूर्व छात्रा आंचल चौहान ने नीट, पीयूष कांटा ने यूजीसी एनईटी, प्राची झरटा ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप, शिनॉय भीमटा ने लिबरल आर्ट्स और ह्यूमेनिटीज में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विकास पंवार ने कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख की राशि जीती। नवराज चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीता है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। आरुष, संध्या शर्मा, आश्वी शर्मा, वेदांश कांटा, रेहांश तोमर, गुंजन, सृष्टि, आकृति, नीतिका, गौरव चौहान, गुरुवंश तंगड़ाइक, अर्नव शर्मा और हार्दिक शर्मा को कक्षा में प्रथम आने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। खेलों के क्षेत्र में उज्ज्वल, आर्यन, सुहानी, सारा, विभा, आदर्श और तब्बू को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें