रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार को एबीवीपी रामपुर इकाई ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। इकाई ने प्राचार्य पर समस्याओं को न सुलझाने का आरोप लगाया। रोषजदा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि मांगे पूरी न होने पर वे आज उनका पुतला फूंकेंगे।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब वह मांगों को लेकर प्रधानाचार्य के पास जाते हैं, तो प्रधानाचार्य का रवैये किसी भी छात्रहित की मांग को लेकर सकारात्मक नहीं रहता है। हर मांग को वह यह कह कर टाल देते हैं कि वह इन मांगों को पूरा नहीं कर सकते। न ही इन मांगों को वह आगे लेकर जा सकते हैं। ऐसे में छात्रों के हितों से सरेआम खिलवाड़ हो रहा है।
परिषद रामपुर इकाई के अध्यक्ष का प्रदीप का कहना है कि वह छात्र संगठन के पदाधिकारियों से गलत व्यवहार कर रहे हैं, जो कत्तई तर्कसंगत नहीं है। इसका विद्यार्थी परिषद कड़ा विरोध करती है। इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सचिव अभिषेक श्याम, छात्रा प्रमुख अंजना नेगी, अर्चना, चंद्रेश राहुल, मीतू सागर, चेतन, रॉनी, पीयूष, पंकज शर्मा और अन्य कार्यकर्ता ने कहा कि प्राचार्य के इस बर्ताव को लेकर परिषद 30 अगस्त को महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य का पुतला जलाएंगे।