फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई छात्रों का निष्कासन बहाल करने की एसएफआई ने उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर ने वीरवार को कॉलेज, विवि और प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्य रूप से चुनाव बहाली और विश्वविद्यालय प्रशासन की नाकामी को लेकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

एसएफआई रामपुर इकाई अध्यक्ष राजीव ने कहा कि एससीए चुनाव छात्र और छात्राओं का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे हैं। इकाई मांग करती है कि विवि प्रशासन ने जिन छात्रों को 5 साल के लिए निष्कासित किया है उन्हें जल्द छोड़ा जाए। वहीं पीएचडी में फर्जी प्रवेश में संलिप्त लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। विवि की ऑनलाइन प्रणाली और परीक्षा शाखा को दुरुस्त किया जाए। इन मांगों को विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार पूरा नहीं करती है तो संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगा। इस धरना प्रदर्शन में इकाई सह सचिव साहिल राणा इकाई अध्यक्ष राजीव, छात्रा संयोजक नरेश, छात्रा सह संयोजक पूनम, अंकित, रोहित, अमन, स्वीटी, सनी, अंकुश, प्रियंका, नेहा, रंभा, सोभा, लकी और रंजीता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें