फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी कॉलेज में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एसएफआई इकाई आनी ने परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर बुधवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के पदाधिकारियों ने प्राचार्य के माध्यम से प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। एसएफआई इकाई अध्यक्ष विजय रोल्टा के अनुसार प्रथम वर्ष की परीक्षा अप्रैल 2019 में हुई थी, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ जिससे आम छात्र और अभिभावक परेशान हैं। इकाई के अनुसार यदि किसी छात्र का परीक्षा परिणाम खराब रह जाए तो क्या उसे फिर से प्रथम वर्ष में बैठने दिया जाएगा या उसका यह एक वर्ष बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही पदाधिकारियों ने कॉलेज में खेल मैदान के रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने और प्राध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। एसएफआई ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया कि यदि इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में आम छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसका जिम्मेवार कॉलेज तथा विश्वविद्यालय प्रशासन होगा। एसएफआई के धरना-प्रदर्शन में विजय, पवन, योग, नीटू, अनु, अंजना, पल्लवी, किरना, विप्लव, प्रियंका, बीना, भूपेश, विनय, राजकुमार, संजू, नेहा और जतिन सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें