फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में जल्द दूर होगी स्ट्रीट लाइट की समस्या

विज्ञापन
नगर परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता करतीं नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीति कश्यप। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के वार्डों में स्ट्रीट लाइट की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को हुई नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में मौजूद पार्षदों ने मुख्य रूप से सीवरेज, कचरा संयंत्र और नप क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की बिगड़ी व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं, जबकि कई जगह प्रस्तावित लाइटें अभी तक नहीं लग पाई हैं।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर करने के लिए जल्द पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी संबंधित विभाग से बात की जाएगी। इस दौरान नप क्षेत्र के हर वार्ड में पार्षदों की देखरेख में सब कमेटी गठित करने का निर्णय भी लिया गया। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि ये वार्ड समितियां आम लोगों की समस्याओं को सुनकर पार्षदों के समक्ष रखेंगी और पार्षद इन समस्याओं को नप की बैठक में रखेंगे। ये समितियां वार्ड में होने वाले विकासात्मक कार्यों की देखरेख भी करेंगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीति कश्यप ने की। वहीं, इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरि शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों से आए पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित मुद्दों को जोरशोर से उठाया।
विज्ञापन

नगर परिषद की पहली बैठक में कार्यकारी अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। बैठक में इस अवसर पर उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, रोहिताश्व मेहता, स्वाति बंसल, कांता देवी, गोविंद कुमार, मुस्कान चारस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें