फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से सजेगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर की संस्कृति और इतिहास पर आधारित लेजर शो रहेगा आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

मिस और मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एकीकृत जनजातीय विकास भवन रिकांगपिओ में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महोत्सव के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।महोत्सव का आयोजन 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक महात्मा गांधी पार्क रिकांगपिओ में किया जाएगा। चार दिवसीय आयोजन में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, लोकनृत्य, लोक संगीत, कला एवं हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर देने पर जोर दिया। महोत्सव में शहनाई वादन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों, लोकनृत्य और लोक गायन की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा मिस किन्नौर और मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी विचार-विमर्श किया गया। किन्नौर की संस्कृति, इतिहास और पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष लेजर शो आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कुकिंग प्रतियोगिता और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा मैराथन आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस बैठक में मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र ठाकुर, मेला कमेटी के सचिव एवं सहायक आयुक्त विपिन कुमार ठाकुर, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास, एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज, एसडीएम निचार दिव्या यादव सहित गैर सरकारी सदस्य सरोज नेगी, डॉ. सूर्या बोरिस, विक्रम सिंह, हितेश नेगी, कुलवंत नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टॉल आवंटन और यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव
महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनियां लगाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता और लाभों की जानकारी दी जाएगी। मेन चौक रिकांगपिओ से बचत भवन तक दुकानों के लिए स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों की आवाजाही पुराने पेट्रोल पंप से बाईपास के माध्यम से संचालित की जाएगी। वहीं, बचत भवन से मेन बाजार स्थित रेड लाइट तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंत्री ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किन्नौर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और निर्धारित समय में तैयारियां पूरी करें, ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले आगंतुकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें