पीजी कॉलेज मैदान में एनएसयूआई द्वारा आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्य?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज मैदान में सोमवार से तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। एनएसयूआई इकाई की ओर से ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसका शुभारंभ एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चिड़गांव और एनएसयूआई रामपुर के बीच हुआ। इसमें चिड़गांव की टीम ने रामपुर की टीम को सीधे सेटों में 2-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। इकाई अध्यक्ष सूरज जोंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में रामपुर और आसपास के क्षेत्रों की 30 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशा छोड़ो, खेल खेलो है। प्रतियोगिता के नियमों मुताबिक हर टीम में एक खिलाड़ी किसी स्कूल और महाविद्यालय का छात्र भी होना चाहिए, तभी टीम को प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दी जाएगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उप-विजेता टीम को 16 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष सुमन घागटा, किन्नौर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, राहुल सोनी, जसवीर ठाकुर, अश्वनी शर्मा, प्रिंस शर्मा, अंकुर शर्मा, जतिन मेहता, एनएसयूआई अध्यक्ष सूरज जोंगा, उपाध्यक्ष नीरज खुंद, महासचिव रवि ठाकुर, सह सचिव जुगनू जिंटा, कोषाध्यक्ष आतिश कपूर, विक्रांत, आशु, रूपराज रावत, अबू देष्टा, भूपेेंद्र गौतम, दीक्षित रांझा और तरुण मौजूद रहे।